नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक ऑनलाइन आयोजित

लखनऊ (10 नवंबर, 2020)।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, उ.रे. लखनऊ को कार्यालयी कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की छमाही बैठक 11-11-2020 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुई।

बैठक में अप्रैल से सितंबर,2020 के बीच राजभाषा में किए गए कार्यों तथा प्रगति पर चर्चा की गई। नराकास के 71 सदस्य कार्यालयों में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,उ.रे. लखनऊ को कार्यालयी कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यशालाएं आयोजित करने तथा पत्रिका प्रकाशन के लिए मंडल कार्यालय,उ.रे.लखनऊ की प्रशंसा की गई।

मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने समिति को संबोधित करते हुए मंडल पर राजभाषा हिंदी के प्रसार के लिए की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल सदा से ही अग्रणी रहा है। कोविड-19 के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में मंडल पर राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए आधुनिक संचार माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। मंडल पर अधिकांश कार्य ई-आफिस पर किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें यूनिकोड के माध्यम से राजभाषा हिंदी में काम को बढ़ावा दिया जा रहा है। हम सभी रेलकर्मी राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage