GDA: प्रवर्तन जोन-2 की प्रभारी कनिका कौशिक ने अवैध निर्माण पर चलवाया बुलडोजर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के अन्तर्गत अवैध निर्माण पर सतत् निगरानी हेतु प्रवर्तन जोन-2 की प्रभारी कनिका कौशिक द्वारा आज 06.08.2024 को जोन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुरादनगर क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली मार्ग, निकट मेट्रो होम, ग्राम-सैंथली के खसरा संख्या 618 पर राजेन्द्र द्वारा लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में किये जा रहे निर्माण/विकास कार्य के विरूद्ध योजित वाद 08/अ0नि0/प्रवर्तन जोन-2/2023-24 के क्रम में विधिवत् ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए निर्देश दिये गये कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई कार्य न कराया जाये तथा जोन से सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता तथा सुपरवाईजर स्टाफ को निर्देशित किया गया कि सतत् निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि उक्त अवैध निर्माण पुनः प्रारम्भ न होने पाये। प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण/विकास कार्य के विरूद्ध विधिसम्मत् कार्यवाहियां जारी रहेंगी।
तत्क्रम में निर्माणकर्ताओं/विकासकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि गाजियाबाद़ विकास प्राधिकरण क्षेत्रार्न्तगत भूमि पर विधिवत मानचित्र स्वीकृत के अनुसार ही निर्माण किया जाये। इसके साथ ही आम जनमानस को भी सूचित किया जाता है कि किसी भी वादग्रस्त/विवादित निर्माण में भवनों का क्रय-विक्रय न करें।








