वाराणसी में सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए 52.11 लाख रूपये की धनराशि मंजूर

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद वाराणसी में सड़क एवं नाली निर्माण से संबंधित 04 कार्यों के लिए कुल 52 लाख 11 हजार रूपये मंजूर किए हैं। इस संबंध में नियोजन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए इसकी प्रति जिलाधिकारी, वाराणसी को प्रेषित कर दी गई है।

शासनादेश के अनुसार जनपद वाराणसी के चंदापुर से पटेल बस्ती होते हुए अमरपट्टी तक लेपन एवं सी0सी0रोड निर्माण कार्य हेतु 16.19 लाख रूपये, ग्राम कुरौली में शारदा सहायक नहर से धन्नू राजभर के घर से परदेशी राजभर के घर से होते हुए स्व0 रामसूरत के मकान से बासु बी0बी0सी0 के आगे मंडी परिषद रोड तक सी0सी0रोड निर्माण कार्य हेतु 12 लाख रूपये, छीतमपुर धौरहरा मार्ग से गोलधमकवा राजेश चौबे पत्रकार के घर होते हुए कउवापुर तक सड़क निर्माण कार्य हेतु 12.68 लाख रूपये तथा वार्ड पाण्डेयपुर अंतर्गत इंदिरा नगर कालोनी टकटकपुर में रमेश सिंह के मकान से पर्थगृहस्ती जनरल स्टोर तक सी0सी0 रोड निर्माण कार्य हेतु 11.24 लाख रूपये मंजूर किए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button
btnimage