एलडीए बसन्तकुंज योजना: 307 लाभार्थियों को मिला पीएम आवास 

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-आई में निर्मित किये गये प्रधानमंत्री आवासों के लॉटरी ड्रा का आयोजन गुरूवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में किया गया। इस दौरान आवेदकों के हाथों से ही लॉटरी की पर्चियां निकलवायी गयीं।
एलडीए के अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की लॉटरी का आयोजन दिनांक-24.07.2025 से 26.07.2025 तक किया जाएगा। आज पहले दिन आयोजित की गयी लॉटरी में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं सामान्य वर्ग के दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों की लॉटरी समपन्न करायी गयी। जिसमें 307 सफल लाभार्थियों को भवन आवंटित किये गये।

Related Articles

Back to top button
btnimage