पीएमजीएसवाई के तहत एफ. डी. आर तकनीक से बनायी जा रही सड़कों की लागत में आयेगी कमी

एफ डी आर तकनीक के विशेष विश्लेषण व विशेषज्ञांे के अध्ययन से लागत मे कमी आने का मिलेगा लाभ

बचत की धनराशि से होगें अन्य विकास के कार्य

लखनऊ: 16 जुलाई, 2025

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पीएमजीएसवाई की सड़को के निर्माण मे एफ डी आर तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर  लगातार अनुश्रवण किया जाता रहा है। एफ डी आर बेस की लागत को और कम करने व गुणवत्ता उच्च कोटि की बनाये रखने के बारे मंे उप मुख्यमंत्री द्वारा विश्लेषण किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

केशव मौर्य के निर्देशो के क्रम में सड़क निर्माण कार्याे के तकनीकी विशेषज्ञो, संस्थाओं आदि के विश्लेषण व अध्ययन के बाद एफ डी आर बेस के निर्माण में प्रस्तुत दरों में लगभग एक हजार रूपये प्रति घनमीटर की कमी आने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है।

इस प्रकार पूर्व के प्रस्तावो मे प्रयुक्त की गयी एफ डी आर बेस की दर रू 3760  के स्थान पर एनालिसिस के अनुसार आगणित दर रू 2784.00 प्रति घनमीटर किये जाने के उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के प्रस्ताव को उप मुख्यमंत्री द्वारा सहमति/ अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इससे पीएमजीएसवाई के तहत एफ डी आर बेस तकनीक से बनायी जा रही सड़कों की लागत मे और कमी आयेगी। बचत की धनराशि से और ग्रामीण सड़के व उन पर अवस्थापना सुविधाओं के कार्य कराये जा सकेगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage