UPCM ने स्वतंत्रता दिवस के दिन 9 करोड़ पौधों के रोपण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2018 को 9 करोड़ पौधों के रोपण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करें और और यह भी सुनिश्चित करें कि जो पौधे लगाए जाएं, उनकी पूरी देखभाल व सुरक्षा हो। उन्होंने कहा कि एक ही दिन इन 9 करोड़ पौधों का रोपण वन विभाग, अन्य विभागों व जन सहभागिता से किया जाएगा।

UPCM स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2018 को 9 करोड़ पौधों के रोपण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2018 को 9 करोड़ पौधों के रोपण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति-एक वृक्ष’ के संकल्प को लेकर इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस वृहद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम की ब्राण्डिंग की जाए। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रकृति संरक्षण के सम्बन्ध में स्लोगन लगवाए जाएं।

UPCM वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए
UPCM वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए

UPCM ने कुपोषित महिलाओं एवं बच्चों के सन्दर्भ में सहजन का पौधा लगाए जाने की आवश्यकता जतायी। उन्होंने कहा कि जन्म दिन, विवाह समारोह आदि मांगलिक अवसरों पर पौधा रोपण हेतु लोगों को प्रेरित किया जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को भी वृक्षारोपण अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाते समय प्रत्येक जिले में लोगों को सेल्फी लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। जनपदवार बेस्ट सेल्फी लेने वाले व्यक्ति को 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती के अवसर पर पुरस्कृत किया जाए।

इस अवसर पर वन मंत्री दारा सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage