बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 का प्रतीक चिन्ह अनावरण, अंतरराष्ट्रीय अस्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन

पटना।
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के शुभारंभ अवसर पर इसका प्रतीक चिन्ह (Logo) का अनावरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न देशों द्वारा लगाई गई अस्थायी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया, जो विविध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विषयों को दर्शाती हैं।
उद्घाटन के पश्चात्, उपस्थित अतिथियों ने निम्नलिखित विषयों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया:
त्योहार और प्रदर्शन
प्रतीकवाद और उत्सव
दीक्षा समारोह
खुदाई में चिरांद
सौंदर्य और सौंदर्य शास्त्र
स्वास्थ्य और कल्याण
इन प्रदर्शनी में थाईलैंड, इंडोनेशिया, जाम्बिया, मैक्सिको, कोरिया, श्रीलंका सहित अन्य देशों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा इंडोनेशिया और इथियोपिया की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।
कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 में भाग ले रहे देश-विदेश के कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन भी किया गया।
यह आयोजन बिहार को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।