एलोपैथी चिकित्सा की विभिन्न योजनाओं के लिए 552.22 लाख रु. धनराशि मंजूर

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत एलोपैथी चिकित्सा के विभिन्न मानक मदों में प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष 552.22 लाख रूपये की प्रथम किश्त की शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गयी।

ज्ञात हो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में चिकित्सा विभाग में एलोपैथी चिकित्सा हेतु प्राविधानित धनराशि रू0 2922.11 लाख है। शासन ने इस धनराशि के सापेक्ष 07 सितम्बर, 2020 को प्रथम किश्त की मंजूरी का आदेश जारी करते स्पष्ट किया है कि स्वीकृत धनराशि प्रदेश के महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निवर्तन पर रखी जायेगी और इसका व्यय उन्हीं कार्यों और मदों में होगा जिनके लिए इसे स्वीकृति दी गयी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage