UPCM ने लखीमपुर राजापुर मंडी समिति के 03 गेहूं क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने जनपद लखीमपुर पहुंचकर राजापुर मंडी समिति के 03 गेहूं क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी समिति में FCI, विपणन शाखा और PCF के गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गेहूं क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बैठने और पीने के पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने किसानों को उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह से जानकारी भी ली।

UPCM ने कहा कि किसानों के गेहूँ की अधिक से अधिक खरीद की जाए। उन्होंने क्रय केन्द्रों पर बोरों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी हासिल की और केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबन्द पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निरीक्षण स्थल पर मौजूद किसानों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।

UPCM ने बाद में कैमहरा गन्ना सेण्टर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेण्टर पर मौजूद ग्राम देवरिया निवासी किसान सिपाही लाल की गन्ना ट्राॅली की तौल की जाँच करायी जो सही पायी गयी। उसके पश्चात गाड़ी हटवाकर गन्ने का वजन करवाकर देखा जो सही पाया गया, जिस पर UPCM ने संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage