UP Darshan Park : राधा कृष्ण की भक्ति को समर्पित रहा समर कार्निवल 2025

यूपी दर्शन पार्क गोमती नगर मे चल रहे समर कार्निवल 2025 वीकेंड के बाद आज राधा कृष्ण के प्रेम रस सराबोर होकर सभी को राधा कृष्ण की भक्ति में डूबो दिया।
सुजीत अलबेला एंड कंपनी ने अपनी टीम के साथ अद्भुत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। गणेश वंदना, कृष्ण महारास, ब्रज की होली, सिंदुरी स्वरूप में हनुमान जी की भक्ति की प्रस्तुतियों ने असंख्य तालियां बटोरीं और उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव में डूब कर खूब आनंद और मनोरंजन का लुफ्त उठाया।
सुजीत ,शिवा ओमकार, आर्यन, आशु, अंकित, मानसी द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुतियों को उपस्थित भीड़ लंबे समय तक याद रखेगी।
समर कार्निवल 2025 में लोगों को आकर्षित करने के लिए जहां झूलों के साथ खाने पीने के स्टॉल, सूट, साड़ी, मैक्सी, बच्चों के कपड़े व जरूरत का हर सामान उपलब्ध हैं वहीं पर यूपी दर्शन पार्क में प्राकृतिक छटा बहती गोमती नदी में बोटिंग का आनंद और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते स्मारक आई हुई जनता में एक कोताहल और रोमांच तथा ज्ञान का संगम रंग भर रहा है। जेटेक कंपनी की प्रमुख श्वेवता शर्मा और उनकी टीम का प्रबंध बहुत ही सराहनीय है।
पिछले 20 साल से ज्यादा समय से पर्यावरण और प्रदूषण को सुधारने की दिशा में अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह का प्रयास बहुत ही सराहनीय है सांस्कृतिक संध्या की बेला में प्रतिदिन निशुल्क पौधों का वितरण किया जाता है और लोगों को पर्यावरण के के लिए सजग करने का प्रयास किया जाता है। सांस्कृतिक संध्या का आरंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया तथा आए हुए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage