एलडीए के 5 ज़ोन में ताबड़तोड़ कार्रवाई, चिनहट में होटल फोर सीजन व गोकुलधाम बिल्डकॉन अवैध निर्माण सील
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1, जोन-2, जोन-3, जोन-4 एवं जोन-5 की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

गुड़म्बा, पी0जी0आई0 व काकोरी में गरजा एलडीए का बुलडोजर, ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान गुड़म्बा, पी0जी0आई0 व काकोरी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गयीं। वहीं, चिनहट में अयोध्या रोड पर अवैध बना होटल फोर सीजन, गोकुलधाम बिल्डकॉन कंपनी के अवैध निर्माण व बी0के0टी0 में रो-हउस भवन सील किये गये।
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि चिनहट के सेमरा में अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्मित होटल फोर सीजन को प्राधिकरण द्वारा पूर्व में सील किया गया था। वर्तमान में प्रबंधन द्वारा होटल को एक बार फिर से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा था। स्थल निरीक्षण में मामला उजागर होने पर प्रवर्तन टीम द्वारा होटल को पुनः सील कर दिया गया। इसके अलावा रईस हैदर, मोहम्मद इरफान व गोकुलधाम बिल्डकॉन प्रा0लि0 व अन्य द्वारा चिनहट के लौलाई में किसान पथ के पास लगभग 25,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग करते हुए अवैध रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। जिसे प्रवर्तन टीम द्वारा पुलिस बल के सहयोग से सील कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि खालिद, मॉर्डन होमेज व अन्य द्वारा गुड़म्बा के पैकरामऊ में एस0बी0आई0 बैंक बेहटा के सामने लगभग 30,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्लाटिंग करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसके अलावा गयाज व अन्य द्वारा गुड़म्बा के ग्राम-पलका में नहर के पास लगभग 4,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसी तरह पिंटू व अन्य द्वारा ग्राम-पलका में नहर के किनारे लगभग 2500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन तीनों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
पी0जी0आई0 में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण यादव, डॉ0 हलीम व अन्य द्वारा पी0जी0आई0 के कल्ली पश्चिम में किसान पथ के किनारे लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। जिसे प्रवर्तन टीम द्वारा अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
काकोरी में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि मेसर्स तापसी नगर व अन्य द्वारा काकोरी के सरोसा भरोसा में मौदा रोड पर लगभग 04 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। जिसे प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

बी0के0टी0 में 04 अवैध रो-हाउस सील
प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय ने बताया कि राजीव शेखर, दिलीप सिंह व अन्य द्वारा बी0के0टी0 में रैथा रोड स्थित सरकपुर सरैया में लगभग 2,000 वर्गफिट क्षेत्रफल में अवैध रूप से 04 रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त अवैध निर्माण को प्रवर्तन टीम द्वारा सील कर दिया गया।








