Expired अग्निशमन यंत्रों के सहारे है एलडीए, आग बुझाने में हो जाएगा नाकाम

सही कहा गया है कि जब आग लगे तब व्यवस्था में लगा जाओ…राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण परिसर में अगर कोई घटना हो जाए, तो शायद ही जिम्मेदार खरे उतर पाएंगे। इसके पीछे राज यह है कि एलडीए परिसर में जितने भी आग बुझाने वाले अग्निशमन उपकरण लगे हैं सभी एक्सपायर हो चुके हैं।
जिम्मेदार कर रहे हैं दुर्घटना का इंतजार
विकास प्राधिकरण में लगे ज्यादातर अग्निशमन उपकरण की वैधता समाप्त हो चुकी है और संबंधित अधिकारी कुम्भकरणी नींद में सो रहे हैं।

हादसे के बाद दूसरों ठहराते हैं जिम्मेदार..
जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो एलडीए के अफसर दूसरे या संबंधित संस्था को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। लेकिन समय से पहले मामले को गंभीरता से नहीं लेते।
आए दिन लखनऊ में होते हैं हादसे, फिर भी जागते जिम्मेदार
राजधानी लखनऊ में आए दिन होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस आदि में हादसे होते रहते हैं लेकिन बावजूद इसके एलडीए के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं और हादसों का इंतजार करते हैं।








