#LDA वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी को आयकर विभाग का नोटिस, मांगा संपत्तियों का ब्योरा

लखनऊ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी को आयकर विभाग का नोटिस, मांगा संपत्तियों का ब्योरा।
आयकर विभाग की एक नोटिस ने पूरे प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में खलबली मचा दी है।
विभाग ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को नोटिस जारी कर उनकी संपत्तियों का ब्योरा तलब किया है।
आयकर विभाग को इंद्रमणि त्रिपाठी की बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली थी।
इस शिकायत की आयकर विभाग ने अपने स्तर से पड़ताल कराई, जिसमें शिकायत सही पाई गई।
इसके बाद आयकर विभाग ने इंद्रमणि त्रिपाठी को नोटिस जारी कर उनकी संपत्तियों की जानकारी के साथ-साथ आय-व्यय का लेखाजोखा भी तलब किया है।
पूर्व में भी लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया द्वारा मुख्यमंत्री योगी को शिकायत के बाद भी जांच ठंडे बस्ते में चली गयी थी।
जानकारी मुताबिक ईमानदारी का ढ़िढोरा पीटने वाले एलडीए वीसी ने एक पत्रकार द्वारा उनके खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार को लीगल नोटिस भी भेजा था। अब आयकर विभाग की जांच से एलडीए वीसी की ईमानदारी का पता चल जाएगा।
एक निजी चैनल द्वारा वही खबर वीसी के खिलाफ चलाने पर कुछ दिन बाद खबर हटा दी गयी। लेकिन वीसी ने उस चैनल को कोई नोटिस नहीं भेजा। क्योंकि सब मैनेजमेंट पर ही चल रहा है।







