हवामहल को अभियंता उदयवीर और सत्यवीर ने बना डाला मैरिज लॉन, सचिव और जोनल की अहम भूमिका

एलडीए प्रवर्तन जोन 7 के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध निर्माण अपनी चरम सीमा पर है। बीतों कुछ महीने पहले दुबग्गा क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत बनकर तैयार हुई और जोन के अधिकारियों ने इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई की बात कही। लेकिन समय बीतते ही वर्तमान समय में बहुमंजिला इमारत एक मैरिज लॉन के रूप में बनकर तैयार हो गया।
जानकारी मुताबिक कागजी कार्यवाही में जोन के अवर अभियंता उदयवीर और सत्यवीर ने इस बहुमंजिला इमारत पर कार्रवाई की बात कही। साथ ही बताया कि मामला एलडीए कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन अवर अभियंता उदयवीर और सत्यवीर की मिलीभगत के चलते चंद महीनों में इस हवामहल को मैरिज लॉन बनाकर खड़ा कर दिया।
सहायक अभियंता की भी अहम भूमिका
जांच रिपोर्ट में सहायक अभियंता ने भी अपनी कलम चलाई है लेकिन सहायक अभियंता ने एक बार भी इस अवैध निर्माण के बारे में जानने की कोशिश नहीं की। अवर अभियंता उदयवीर और सत्यवीर के साथ साथ सहायक अभियंता भी जांच में रिपोर्ट लगाकर अपनी जेब गर्म करने में लग गए।
जोनल डीके सिंह के बाद जोनल अरविंद त्रिपाठी भी काट रहे मलाई
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस हवामहल की शिकायत कई महीने पहले की गई। जिसके बाद पूर्व में तैनात जोनल अधिकारी डीके सिंह ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। मौजूदा समय में भी क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण से सुपरवाइजर से लेकर अवर अभियंता और जोनल जमकर मलाई काट रहे हैं।
एलडीए सचिव पवन गंगवार के संज्ञान में भी था मामला
लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन गंगवार भी इस बहुमंजिला इमारत हवामहल के मामले से अनभिज्ञ नहीं थे। मामले की जानकारी पवन गंगवार को भी थी लेकिन एक ही थाली के चट्टे बट्टे होने के कारण उच्च पद पर बैठे एलडीए सचिव भी अवर अभियंताओं के दिए गए गिफ्ट के भूखे थे। उच्च पद पर बैठे अधिकारी केवल नोटिस काटकर निर्माणकर्ता के हौसले को और बुलंद कर देते हैं। जिसका फायदा क्षेत्र के अवर अभियंता और सुपरवाइजर उठाते हैं।
सुपरवाइजर नाजिम रजा का भी अहम रोल
प्रवर्तन जोन 7 के दुबग्गा क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण में सुपरवाइजर नाजिम रजा की महत्वपूर्ण भूमिका है। जगह जगह हो रहे अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लाटिंग पर सुपरवाइजर नाजिम रजा अपनी रहम बनाए हुए हैं जिसके कारण क्षेत्र में अवैध निर्माण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
हाल ही में इस बहुमंजिला इमारत जो पहले हवामहल जैसी प्रतीत होती थी लेकिन अवर अभियंता उदयवीर और सत्यवीर के रहम के चलते आज यह एक मैरिज लॉन के रूप में बनकर तैयार हो गया है। इसके संबंध में जानकारी के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।
सचिव पवन गंगवार और जोनल अरविंद त्रिपाठी नहीं उठाते फोन
एलडीए सचिव पवन गंगवार और जोनल अरविंद त्रिपाठी अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लाटिंग से होने वाली काली कमाई में इतना व्यस्त हैं कि किसी भी पत्रकार का फोन उठाना उचित तक नहीं समझते। उक्त दोनों अधिकारी से फोन पर कई बार संपर्क किया गया। लेकिन अहम में चूर दोनों अधिकारी एक बार भी संबंधित निर्माण के बार में जानकारी देने के लिए फोन तक नहीं उठाया। जिससे स्पष्ट होता है कि इन भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही क्षेत्र में और राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण अपने पैर फैला रहा है।








