डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने रनिंग रूम एवं लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे विश्राम कक्ष, शौचालय, किचन आदि का गहन निरीक्षण किया तथा परिसर की स्वच्छता एवं रखरखाव , किचन वेस्ट, व कूड़ा प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने वहाँ उपस्थित कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। इसके अतिरिक्त, द्वितीय प्रवेश की ओर निर्माणाधीन स्टेशन भवन का भी अवलोकन किया और कार्य में गति लाते हुए समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

लखनऊ 18 जून, 2025
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा द्वारा लखनऊ स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार (Second Entry) की ओर स्थित लोको पायलट, गार्ड एवं टीटीई रनिंग रूम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे विश्राम कक्ष, शौचालय, किचन आदि का गहन निरीक्षण किया तथा परिसर की स्वच्छता एवं रखरखाव , किचन वेस्ट, व कूड़ा प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने वहाँ उपस्थित कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। इसके अतिरिक्त, द्वितीय प्रवेश की ओर निर्माणाधीन स्टेशन भवन का भी अवलोकन किया और कार्य में गति लाते हुए समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के अगले क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 4 एवं 5 पर चल रहे निर्माण व विकास कार्यों का जायज़ा लिया। इसके उपरांत गार्ड लॉबी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने ट्रेन संचालन में प्रयुक्त उपकरण व कार्यालय रिकार्ड की जांच की एवं रनिंग स्टाफ को संरक्षा मानकों एवं परिचालन सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने पावर केबिन का निरीक्षण कर रेल संचालन की प्रणाली की जानकारी ली तथा वहाँ कार्यरत कर्मचारियों को संरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करने हेतु दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में उन्होंने स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी तथा यात्री-हितैषी बनाने पर बल दिया।