कांग्रेस: खराब मौसम ने अखिलेश का हेलीकॉप्टर नहीं उड़ने दिया

चुनावी समीक्षा बैठक और इंडिया गठबंधन के प्रमुख दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी के ” समन्वय सम्मेलन” में शामिल होने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी अविनाश पांडे मुरादाबाद पहुंचे। मुरादाबाद मुरादाबाद जनपद की सीमा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों एवं इंडिया गठबंधन के प्रमुख दल सपा और आम आदमी पार्टी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रुचि वीरा का भव्य स्वागत किया।

प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करना था। लेकिन मुरादाबाद में मौसम अत्यधिक खराब की वजह से वजह से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। अत्यंत उत्साहित समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे जी का ही मुख्य अतिथि के तौर पर स्वागत किया। समन्वय कार्यक्रम के दौरान उमड़ा जनसैलाब राहुल गांधी, अखिलेश यादव और  अविनाश पांडे कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी करते रहें।

यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चाहे कोई भी लड़ाई लड़नी पड़े ,देश के संविधान व देश का लोकतंत्र की रक्षा हर हाल में करनी होगी। इंडिया गठबंधन के लोगों को आज केवल जनता के बीच में सघन प्रचार प्रसार जनसंपर्क घर घर जाकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का  न्याय पत्र और उसकी पांच गारंटी का जो विस्तृत दस्तावेज हैं । उस न्याय पत्र की देश प्रदेश भर की चौपालो पर गांव-गांव चर्चा करनी चाहिए। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सभी दलों को एकजुटता के साथ मिलकर जनता में विश्वास दिलाना है कि मोदी सरकार के कुशासन से यदि कोई निजात दिला सकता है तो वह है इंडिया गठबंधन।

अविनाश पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन बीजेपी के लिए एक कड़ी चुनौती प्रस्तुत कर रहा है। समूचा उत्तर प्रदेश का जनमानस भी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और बेतहाशा महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कमर कस चुका है। इस बार उत्तर प्रदेश से बीजेपी का सफाया होना तय है।

उन्होंने कहा कि यह 2024 का चुनाव एक अहम चुनाव है इसकी लड़ाई लड़ने में कोईभी चूक नही होनी चाहिए।अगर इस बार मतदाताओं ने धर्म जाति विघटन की भावनाओं में बहकर अगर कोई चूक या लापरवाही कर दी तो समझो एक बार फिर से  झूठी और गरीबों मज़दूरों का शोषण करने वाली सरकार फिर से सत्ता पर काबिज हो जाएगी। ऐसी सरकार को रोकने के लिए हम कांग्रेसजनो और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को एक जुट हो पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़नी हैं।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुरादाबाद जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद और शहर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रिजवान कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, उत्तर प्रदेश पश्चिमी जोन मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, अजय सारस्वत सोनी, अनूप दुबे, असद मोलाई सही सपा और कांग्रेस के तमाम गणमान्य नेता मंच पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage