अयोध्या बीकापुर शिक्षा विभाग ने निपुण भारत मिशन ऐप लांच किया

अयोध्या, बीकापुर।

रिपोर्टर : राहुल शर्मा।

शिक्षा विभाग द्वारा लांच किए गए निपुण भारत मिशन ऐप के जरिए कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों को निपुण बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षण कार्यों की समीक्षा करने के लिए शनिवार को डायट प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव ने बीकापुर विकासखंड के करीब एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान डायट प्राचार्य ने प्राथमिक विद्यालय जलालपुर माफी प्राथमिक कम अपोजिट विद्यालय शेरपुर पारा हिरदयीपुर खजुराहट समेत करीब एक दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षण ग्रहण कर रहे कक्षा 1 से 3:00 तक के छात्रों की निपुणता को परखा।

जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि विभाग द्वारा बच्चों को निपुण करने के निमित्त लांच किए गए ऐप निपुण भारत मिशन के तहत प्रत्येक कक्षा के 10 मेधावी छात्रों को निपुण बनाने के उद्देश्य से शिक्षण कार्य किया जा रहा है जिसे परखने के लिए जिले भर में कई टीमों के जरिए बच्चों की निपुणता का परीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण में विद्यालयों के छात्रों की निपुणता पर शिक्षकों द्वारा मेहनत तो की जा रही है मगर इसमें संबंधित शिक्षकों को और सुझाव दिए गए हैं। जिसके तहत हिंदी और गणित का लक्ष्य स्थापित करके एक पैमाना निर्धारित किया गया है जिससे प्रत्येक छात्रों को औषध न्यूनतम जान रहे। निपुण 200 छात्रों को चयन करने की भी कार्यक्रम योजना पर कार्य संपादित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
btnimage