नगर निगम में गजब का योग दिवस ! ऊपर पंखा चलता है…बगल में AC चलती है…इवेंट हुआ सक्सेसफुल
योग दिवस के दिन भी वातानुकूलित AC कमरों और पंखे की हवा का मोह नहीं छोड़ पाए नगर निगम के अफसर और पार्षद

ऊपर पंखा चलता है, बगल में AC चलती है….योगा करने में आता है खूब मजा
रिपोर्ट: ऋषि कुमार शर्मा।
लखनऊ नगर निगम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों ने गजब का योगा किया और योग साधना में लीन हो गए। आप खुद देख सकते हैं कि नगर निगम के सभी अधिकारी और पार्षदगण बंद चार दीवारों में योगा कर रहे हैं।

मजे के बात तो यह है कि वातानुकूलित AC कमरों और पंखों की हवा में यह प्री-प्लांड योग दिवस को मनाया गया। वैसे अन्य विभाग भी है जिन्होंने अपने कार्यालय के बाहर पार्क में या खाली स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। लेकिन नगर निगम ही एक ऐसा विभाग है जहां अधिकारी वातानुकूलित AC कमरों और पंखों में दिखावे का योगा कर रहे हैं। एक दिन भी AC कमरों का मोह नहीं छोड़ पाए।

नगर निगम के हालात इतने बुरे है कि शहर के पार्कों में नगर निगम कब्जा करवा रखा है या फिर गंदगी का अंबार है। अब अधिकारी गंदगी साफ करवाते या इस बारिश के मौसम में जल भराव की स्थिति में अपने कपड़े गंदे करवाते? यह सब ध्यान में रखते हुए अफसरों ने वातानुकूलित AC कमरों में ही योग दिवस को इवेंट की तरह मना लिया।

वैसे कोई बात नहीं इतना तो चलता है लेकिन बड़े शर्म की बात है कि इतने बड़े अफसर एक दिन भी खुली हवा में योग नहीं कर पाए।
या यूं कहे अधिकारी और पार्षदगण कहीं पर भी समय से पहुंचते नहीं हैं जिसके चलते नगर निगम को योग दिवस को बंद हाल में इवेंट की तरह मनाना पड़ा।








