मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में दिवंगत परिजनों को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री राहत कोष के अन्तर्गत, दिवंगत धर्मात्मा सिंह की पत्नी और दिवंगत सिद्धार्थ शंकर मिश्र की पत्नी को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री राहत कोष के अन्तर्गत खजनी क्षेत्र के बेलवाडाढ़ी निवासी दिवंगत धर्मात्मा सिंह की पत्नी कमलेश सिंह तथा सूरजकुण्ड कॉलोनी निवासी दिवंगत सिद्धार्थ शंकर मिश्र की पत्नी अरुंधती मिश्रा को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दुःख और संकट की प्रत्येक परिस्थिति में प्रदेश सरकार उनके साथ है।


मुख्यमंत्री ने गंभीर बीमारी के उपचार के लिए वार्ड नम्बर ग्यारह, पिपराइच निवासी दयानन्द जायसवाल के पुत्र चंदन जायसवाल को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध करायी गयी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage