प्रधानमंत्री आवास : जल्द होगी 2300 फ्लैटों की लाटरी, LDA VC ने डूडा अधिकारियों को किया निर्देशित

क्या मुख़्तार की जमीन पर बन रहे पीएम आवास बसंतकुंज के आवेदकों को दिए जाएंगे?

लखनऊ में हरदोई रोड, बसंतकुञ्ज योजना अंतर्गत बन रहे प्रधानमंत्री आवास को लेकर लखनऊ में लगभग 9000 लोग ने पंजीकरण कराया था और अब लंबे समय से लोग लॉटरी का इंतजार कर रहे हैं.  इसी बीच लखनऊ में अकबर नगर के विस्थापित लोगों को प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट कर दिया गया. जिसकी वजह से अन्य आवेदकों की फाइल अब तक सत्यापन के लिए डूडा में कार्यालय में अटकी पड़ी हुई हैं. … अब नव नियुक्त एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने डूडा के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह जल्द से जल्द आवेदकों का वेरिफिकेशन करें, जिससे एलडीए पीएम आवास योजना की लॉटरी कर आवंटन कर सके…..

आपको बता दें कि पीएम आवास योजना के तहत तैयार किए गए इन फ्लैटों की कीमत करीब 7.5 लाख रुपए है। जिसमें पीएम आवास योजना के तहत आवेदकों को 2.5 रुपए का अनुदान मिल जाएगा. आवेदकों को केवल 5 लाख रुपए का किश्तों में भुगतान करना पड़ेगा. लम्बे समय से आवेदक इन फ्लैटों की लाटरी को लेकर इंतजार कर रहे थे.

हाल ही में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और लखनऊ में डूडा के महत्वपूर्ण अधिकारियों के बीच में बैठक हुई…..बैठक में एलडीए वीसी ने प्रधानमंत्री आवासों के सत्यापन को लेकर डूडा के अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि जल्द से जल्द आवेदकों का सत्यापन कर प्राधिकरण को सूची उपलब्ध दें… जिससे पात्र आवेदकों के बीच में लॉटरी कराकर उन्हें फ्लैट आवंटित किए जा सकें.

बता दें कि पिछले करीब 10 महीनों से इस योजना के लगभग 9000 आवेदक इंतजार कर रहे हैं. लॉटरी ना होने से उनका सब्र टूट रहा है. सभी इस इंतजार में लगे हुए हैं जब लॉटरी आएगी तो उनको प्रधानमंत्री आवास मिलेगा मगर लखनऊ विकास प्राधिकरण अब तक कुछ तय नहीं कर पाया है. इसकी वजह है कि डूडा की ओर से अब तक इन आवेदकों का सत्यापन नहीं किया जा सका है. इसकी वजह से लॉटरी नहीं हो सकी है. अब यह कहा जा रहा है की फ्लैटों की कुल संख्या 4500 से घटकर लगभग 2300 रह गई है. 2200 फ्लैट अकबरनगर के विस्थापितों को दिए जा चुके हैं. इससे अब आवेदकों की दिक्कतें बढ़ेंगी.

मिली जानकारी मुताबिक लगभग 9000 आवेदकों ने 4500 प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया हैं. …लेकिन  अकबर नगर विस्थापितों के आ जाने से फ्लैटों की संख्या मात्र 2300 बची है….अब देखना है कि क्या मुख़्तार की जमीन पर बन रहे आवास इन आवेदकों को दिए जाएंगे।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने माह सितंबर 2023 में 4500 पीएम आवासों के लिए आवेदन निकाला जो कई महीनों चले पंजीकरण के बाद लगभग 9000 लोगों ने आवेदन किया और आवेदक ने 10000 रुपए पंजीकरण राशि जमा की. जानकरी मुताबिक लगभग 9 करोड़ रुपए एलडीए के खाते में जमा हो गए थे… इन पीएम आवासों के लिए वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम निर्धारित की गई थी. इनका सत्यापन डूडा से किया जाना था.  वहीँ पंजीकरण के बीच में ही अकबरनगर का मामला आ गया जिसके चलते अकबरनगर के विस्थापितों को इस योजना के तहत 2200 फ्लैट आवंटित कर दिए गए और जिन लोहों ने पंजीकरण कराया हुनके लिए फ्लैटों की लाटरी अभी तक नहीं हुई और आवेदक इंतजार कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
btnimage