अन्याय एवं अत्याचार कर हमें डराने व धमकाने की कोशिश कर रही?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला/शहर अध्यक्षों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने किया तथा बैठक का संचालन उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया जी ने किया।

बैठक का आरंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल,  प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे एवं विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद द्वारा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में उपस्थित सभी  पदाधिकारियों तथा जिला/शहर अध्यक्षों ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत किस प्रकार से सुनिश्चित हो इस पर अपने-अपने सुझाव नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किये। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत संविधान के दायरे में हमें मिले अधिकारों को समाप्त करना चाहती है। अगर हम जागरूक नहीं हुए तो जिस व्यवस्था के तहत 1947 से पूर्व हमारे पूर्वज पशुवत जीवन जीने को विवश थे, ठीक उसी प्रकार का संकट हमारी आने वाली पीढ़ियों के समक्ष होगा, जिसके लिए हमारी पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी।

उन्होंन कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्याय एवं अत्याचार कर हमें डराने व धमकाने की कोशिश कर रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। हमें अपने संविधान और न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। हमारे नेता राहुल गांधी ने लगभग 4000 किलोमीटर की पैदल भारत जोड़ो यात्रा कर देश में एकता, अखण्डता और एक दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने संदेश दिया। हमें राहुल गांधी से प्रेरणा लेते हुए समाज में नफरत एवं विघटन की राजनीति के खिलाफ एकजुटता के साथ काम करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़कर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की अधिक से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर इण्डिया को विजयी बनाना है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही दलितों को सबसे अधिक सम्मान मिला है। आज इस संदर्भ में देखे तो कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़गे जी हैं जो दलित समाज से ही आते हैं वही हमारे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलालखाबरी भी दलित समाज से ही तालुक रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगामी एक माह क बाद एक जन सम्पर्क महाअभियान प्रारंभ किया जायेगा। जिसके तहत सभी जिलाध्यक्षों को अपने जिले में जाकर दलित वर्ग के लोगों से मिलकर कांग्रेस संगठन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे सामने लोकसभा चुनाव नजदीक है और हम सभी को आज से अपने अपने क्षेत्रों में गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराकर कांग्रेस संगठन से जोड़ने की आवश्यकता है।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में तीन प्रस्ताव प्रस्तुत किये।

1. माह के पहले सप्ताह में सभी पदाधिकारी को गांव-गांव जाकर चाय आदि की दुकान पर चर्चा कर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराये और उनको कांग्रेस संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।

2.  यह कि जिन नये बनाये गये जिला/शहर अध्यक्षों की कमेटी अभी तक पूर्ण नहीं है वह एक सप्ताह के अन्दर अपनी कमेटी पूर्ण करके अवगत कराये।

3. मणिपुर और हरियाण के नूंह जिले में जातीय दंगों को रोकने में केन्द्र की मोदी सरकार विफल रही है जिसके चलते सैकड़ों लोग मारे गये और करोड़ों की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है एवं मणिपुर में महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है इस सम्बन्ध में केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया जिसको सभी पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से पारित किया।

बैठक के दौरान डॉ0 के0सी0 भारती, मनोज कुमार, सीताराम मौर्य के साथ दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में प्रमुख रूप से संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व मंत्री मसूद अहमद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कमलेश भारती, प्रो0 रामनरेश चौधरी, पारस नाथ, मीडिया प्रभारी सिद्धी श्री, सुशील बाल्मीकि, र्स्वणलता सुमन एडवोकेट, संतोष कटाई, सुनील बाल्मीकि, राकेश राजेश, पंकज सोनकर, मनोनीत रवि, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, प्रो0 आर0बी0 सिंह बौद्ध, सुशीला सोनकर, संयोगिता वर्मा, पीयूष भारती, सीमा भारती, राजीव रत्न राजवंशी, लोकेश कटारिया, स्नेह लता गौतम, डॉ0 आर0के0 गौतम, शिव किशोर, नागेन्द्र पासवान, राम हरक रावत, राम सागर, सुरेश पासी, डॉ0 अवधेश भारती, हरबंश लाल गौतम, रितेश बाल्मीकि, परमेश्वर चौधरी, टी0आर0 दिनकर, अखिलेश कनौजिया, रिषिपाल, अमित कनौजिया, पंकज तेजानिया, अमित जाटव, नरेश कुमार, डूंगर सिंह, विजय अंगारा, बृजेश कुमार आर्या, सूर्यकांत, हजारी लाल, रजवाड़ी प्रसाद पासी, कृष्णकांत सिंह, विनोद कुमार सरोज, परशुराम, अभिमन्यु सोनकर, डॉ0 आर0पी0 कौशल, सुनीला देवी, जनित लाल बौद्ध, मुकेश कुमार पटेल, सुनील कुमार, चन्द्रिका प्रसाद भारती, उदयभान सिंह, सचिन कुमार, यशवंत प्रधान, वीर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, संदीप गोरखपुरी, सहित भारी संख्या में अनुसूचित जाति विभाग के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage