सिंचाई काॅलोनी पल्लवपुरम फेस-1 मेरठ के अनुरक्षण की परियोजना हेतु 103.43 लाख रू. स्वीकृत

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई काॅलोनी पल्लवपुरम फेस-1 मेरठ के अनुरक्षण की परियोजना हेतु 103.43 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

इस सम्बंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि प्रायोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। स्वीकृत धनराशि का व्यय वित्तीय हस्त पुस्तिकाओं के सुसंगत प्राविधानों, समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों में निहित प्राविधानों का अनुपालन करते हुए समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जायेगा।

 

विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किये जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभाग का होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage