UPCM योगी आदित्यनाथ ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
न्यू दिल्ली (16 जून, 2019)। UPCM योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राष्ट्रभक्तों एवं राष्ट्र गौरव का प्रतीक ये समर स्मारक भारत के वीर सैनिकों की गौरव गाथा का जीवन चित्रण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल वॉर मेमोरियल के प्रेरक PM-नरेन्द्र मोदी ने देश की वर्तमान एवं भावी पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायी स्थल प्रदान किया है। प्रत्येक भारतीय को अपने सैनिकों के शौर्य, पराक्रम पर गौरव की अनुभूति होती है।