#UPSRTC : परिवहन निगम में प्रशासनिक फेरबदल, अमर नाथ सहाय को लखनऊ क्षेत्र की जिम्मेदारी

परिवहन निगम मुख्यालय के प्रधान प्रबंधक अमर नाथ सहाय बने लखनऊ क्षेत्र के प्रभारी

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय से संबद्ध प्रधान प्रबंधक (एमआईएस) एवं क्षेत्रीय प्रबंधक अमर नाथ सहाय को लखनऊ क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह द्वारा 3 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार, अमर नाथ सहाय अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पद से संबंधित सभी कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन आगामी आदेशों तक करेंगे।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त प्रभार के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

इनको भी मिली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, जितेंद्र प्रसाद को कैसरबाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बनरसी राम को चारबाग की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

दोनों अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में यात्री सुविधाओं, संचालन व्यवस्था तथा सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।

अमर नाथ सहाय को लखनऊ क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन के नेता रूपेश कुमार, वसीम सिद्दीकी सहित लखनऊ क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage