परिवहन मंत्री ने परिवहन संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों को दिलायी सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ

लखनऊ 25 जुलाई, 2023

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने आज सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कैसरबाग बस स्टेशन पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम सबको सुरक्षित ड्राइविंग करना चाहिए तथा यात्रियों की भी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

परिवहन मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि जितने लोग बीमारी से नहीं मरते हैं,उससे कहीं अधिक संख्या में लोग होने वाली सड़क दुर्घटनाओ में अपनी जान गवां देते है। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व बनता है कि खुद को सुरक्षित रखें व आम जनमानस की भी सुरक्षा का ध्यान रखें।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार कोई ना कोई सकारात्मक निर्णय लेगी। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने काफी मेहनत की है और परिवहन निगम को मुनाफे में पहुंचाया है। इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं तथा उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ द्वारा सड़क सुरक्षा पखवारा आयोजित किए जाने को लेकर संघ के तमाम कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर, भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत,उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage