मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में उच्च विशिष्टियों/पी०सी०यू० शिथिलीकरण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

बैठक में 01 परियोजना में सम्मिलित उच्च विशिष्टियों के कार्य तथा 4 परियोजनाओं के लिए पी0सी0यू0 मानक के शिथिलीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में उच्च विशिष्टियों/पी०सी०यू० शिथिलीकरण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तुत 01 परियोजना में सम्मिलित उच्च विशिष्टियों के कार्य तथा 04 परियोजनाओं के लिए पीसीयू में शिथिलीकरण के प्रस्ताव को मुख्य सचिव ने स्वीकृति प्रदान की गई। यह प्रदेश के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में सड़क नेटवर्क, औद्योगिक विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी।

प्रस्ताव के अनुसार जनपद बस्ती में महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती संबंद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में क्लीनिकल/एकेडमिक ब्लाक निर्माण परियोजना में 304.01 लाख रुपए की लागत से उच्च विशिष्टियों के कार्य कराये जाएंगे।  जनपद अयोध्या में 549.29 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक बीकापुर मुख्यालय संपर्क मार्ग (लंबाई-0.850 किमी) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

इसी प्रकार जनपद बहराइच में 5825.18 लाख रुपए की लागत से एन.एच.- 730 (H) से रजनवा एसएसबी चौकी मार्ग (लंबाई -13.910 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जनपद मीरजापुर में 919.30 लाख रुपए की लागत से एलडी रोड से मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय देवरी कला मड़िहान के लिए फोर लेन (लंबाई -1.570 किमी) मुख्य पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। जनपद मीरजापुर में 475.09 लाख रुपए की लागत से एलडी रोड से मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय देवरी कला मड़िहान के लिए वैकल्पिक दो लेन (लंबाई-1.840 किमी) पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage