किसानों को आवंटित चबूतरों की रजिस्ट्री के लिए एलडीए में लगेगा विशेष कैम्प

  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने किसानों की सहूलियत के दृष्टिगत जारी किये आदेश
  • 03.08.2023 से 10.8.2023 तक प्राधिकरण भवन के भूतल स्थित कमेटी हॉल में लगेगा कैम्प, सभी सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी रहेंगे उपस्थित

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों को आवंटित चबूतरों की रजिस्ट्री के लिए विशेष कैम्प लगाया जाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने किसानों की सहूलियत के मद्देनजर इस बाबत आदेश जारी किये हैं।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार किसानों को आवंटित चबूतरों के निबंधन के लिए दिनांक-03.08.2023 से 10.8.2023 तक प्राधिकरण भवन के भूतल स्थित कमेटी हॉल में विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसमें नियोजन अनुभाग, लेखा अनुभाग, अर्जन अनुभाग तथा व्यवसायिक सेल एवं कम्प्यूटर अनुभाग के सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराकर निबंधन की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage