UPCM के समक्ष उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रस्तुतिकरण किया गया
लखनऊ (12 जून, 2019)। UPCM ने लोक भवन में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रस्तुतिकरण के अवसर पर अधिकारियों को सम्बोधित किया।
UPCM ने कहा है कि औद्यानिक फसलों एवं खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ायी जा सकती है। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार सम्भावनाएं एवं अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की अधिक से अधिक स्थापना सुनिश्चित की जाए। आलू के सम्बन्ध में अभी से तैयारी कर कार्ययोजना बना ली जाए, जिससे किसानों और आलू उत्पादकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
UPCM ने कहा कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा लागू की जा रही सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। बागवानी विकास के लिए अनुदान दिए जाने की व्यवस्था का लाभ किसानों को हर हाल में दिलाया जाए। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ के तहत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई से ज्यादा से ज्यादा किसानों को आच्छादित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पौध एवं बीज उत्पादन हेतु ढांचागत विकास, फल-पुष्प एवं मसाला क्षेत्र विस्तार, बागों के जीर्णोद्धार, सेण्टर ऑफ़ एक्सीलेन्स, बागवानी में आधुनिकता, मानव संसाधन विकास और पोस्ट हार्वेस्ट प्रबन्धन की दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग ने UPCM को विभागीय कार्यों, उपलब्धियों एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण देते हुए बताया कि प्रदेश में सब्जियों का उत्पादन देश में सर्वाधिक है। इसी प्रकार देश का 24 प्रतिशत आम, 17 प्रतिशत अमरूद एवं 40 प्रतिशत आंवला प्रदेश में उत्पादित होता है। योजनाओं में लाभार्थियों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत DBT के माध्यम से वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के खाते में अंतरित की जा रही है।
इस अवसर पर UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पशुधन मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
“भाषिणी” ने यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में तोड़ी भाषा की दीवार, योगी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट विजन को मिला एआई का साथ
3 days ago
मुख्यमंत्री ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार दिया
3 days ago
मुख्यमंत्री भारत और जापान के विद्यार्थियों के साथ संवाद के विशेष कार्यक्रम ’ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ में सम्मिलित हुए
7 days ago
सीएम योगी और केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर का स्वागत किया
3 weeks ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ को सम्बोधित किया
3 weeks ago
डबल इंजन सरकार विगत 09 वर्षों से प्रदेश के प्रत्येक तबके के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री
3 weeks ago
समाजवादी पार्टी और काँग्रेस द्वारा उ0प्र0 के परसेप्शन को खराब करने की कुत्सित चेष्टा की जा रही : सीएम योगी
3 weeks ago
विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक आलमबदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
3 weeks ago
विधानसभा मानसून सत्र: CM Yogi बोले 9 वर्षों में यूपी बना बीमारू राज्य से ब्रेक-थ्रू इकोनॉमी स्टेट
3 weeks ago
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, अध्यक्ष सतीश महाना ने की सहयोग की अपील
4 weeks ago
15 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर विशेष जोर
4 weeks ago
गाजीपुर को ₹692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
4 weeks ago
जनता दर्शन ! परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः सीएम योगी
July 25, 2026
कांवड़ यात्रा में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
July 25, 2026
मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी
July 23, 2026
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में 495 करोड़ रु0 की लागत से हो रहे गोड़धोइया नाले के पुनरूद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
July 23, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विकास कार्यों एवं जलजमाव व बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने बहराइच में महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 22, 2026
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा क्षेत्रों की 396 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
July 21, 2026
यूपी बॉटम थ्री से टॉप थ्री अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री योगी