एलडीए प्रवर्तन जोन 3 : शिवरी चौराहे के आगे कौन करवा रहा अवैध निर्माण, किसने बनवाने का लिया ठेका?

लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन 3 के काकोरी थाना क्षेत्र के शिवरी, मोहान रोड मुख्य मार्ग पर विकासकर्ता द्वारा सरकारी स्कूल के सामने अवैध निर्माण करवाया जा रहा है…एलडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराये व्यवसायिक निर्माण बन रहा है….जिसे बनवाने का ठेका किसने लिया यह कोई नहीं जनता? लेकिन इस अवैध निर्माण पर किसकी कृपा दृष्टि है यह रहस्य का विषय है….

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक निर्माणकर्ता/विकासकर्ता को एलडीए के अफसरों और कार्यवाई का कोई डर नहीं है….आपको बता दें कि बीते वर्ष एक अवैध निर्माण की शिकायत पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों ने अवैध निर्माण को बनवाकर तैयार करवा दिया और निर्माण बनवाने के एवज में मोटा नजराना लिया…

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी अवैध निर्माण पर एक्शन लेते हैं और निर्माणकर्ता उनकी कार्यवाही को उखाड़ फेंक अपना अवैध निर्माण बनवाने में मस्त हो जाता है. ..जहाँ एक ओर अफसर शहर में अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए मेहनत कर रहे हैं वहीँ दूसरी ओर अवैध निर्माणकर्ता उनके कामों पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं….

Related Articles

Back to top button
btnimage