एलडीए: कृष्णानगर व पारा में चला अभियान, मैरिज लॉन समेत पांच अवैध निर्माणों को सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने बिना स्वीत मानचित्र के किये जा रहे पांच अवैध निर्माणों को सील किया।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अनिल श्रीवास्तव व अन्य द्वारा कृष्णानगर के सिन्धु नगर में लगभग 3000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, साईं इन्फ्राटेक के मनीष यादव द्वारा अलीनगर सुनहरा के पंडित खेड़ा में लगभग 3000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसी तरह भीम चन्द्र द्वारा पारा में सदरौना रोड पर लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था।

इसके अलावा राहुल कुमार व अन्य द्वारा पुराना देवपुर पारा के चौधरी नगर में लगभग 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में के-सन लॉन बारात घर के गेट नंबर-1 के बगल में अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था।

जबकि, इसी बारात घर के गेट-2 के बगल में धीरेन्द्र बलखण्डी व अन्य द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीत कराये बिना किये जा रहे इन अवैध निर्माणों के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे।

उक्त आदेशों के अनुपालन में आज सहायक अभियंता वाई0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता भरत पाण्डेय, भानु प्रताप वर्मा व प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से इन अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage