अवैध निर्माणकर्ता को एलडीए का नहीं है कोई डर, अवैध कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार

राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माणकर्ता लखनऊ विकास प्राधिकरण को हाथी के आगे चींटी समझने लगे हैं। जिसके कारण अनाधिकृत निर्माण जोरों से किए जा रहे हैं और अधिकारी भी इन निर्माणकर्ता के दुर्व्यवहार से भय खाने लगे हैं।

शनिवार को एलडीए प्रवर्तन जोन 3 की टीम काकोरी में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने पहुंची। जहां अवैध निर्माणकर्ता अधिकारियों पर हावी होने लगे। लेकिन लंबी बहस के बाद एलडीए के अधिकारियों ने अवैध प्लाटिंग पर अपना बुलडोजर चला दिया और अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी।

आपको बता दें कि पारा थाना क्षेत्र में तिकुनिया चौराहे से राज स्टेट जाने वाली सर्विस लेन में एक अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका लखनऊ विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत नहीं है।

बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण बनकर तैयार हो चुका है जोकि अधिकारियों के लिए एक खुली चुनौती है।

सूत्रों के मुताबिक आवासीय भूखंड पर व्यवसायिक निर्माण बनकर तैयार हो गया है। अधिकारी इस अवैध कॉम्प्लेक्स की जांच कर जल्द नोटिस जारी करेंगे।

प्रवर्तन जोन 3 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी का कहना है कि जल्द अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लाटिंग की सूची तैयार कर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage