पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की

लखनऊ (28 जुलाई, 2019)। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज महामहिम राज्यपाल राम नाईक से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद् अहमद हसन एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।








