जम्मू रेलवे स्टेशन पर श्रम संहिताओं पर जागरूकता सत्र आयोजित

जम्मू, 12 दिसंबर 2025,
जम्मू रेलवे स्टेशन पर नए श्रम संहिताओं (Labour Codes) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय श्रम आयुक्त, जम्मू, निर्मला कंवर और श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सुमन सिंद्रा ने उपस्थित होकर श्रम कानूनों के मुख्य प्रावधानों को समझाया, इस दौरान रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
इस सत्र का उद्देश्य सभी हितधारकों, विशेषकर निर्माण श्रमिकों (Construction Workers) को नए श्रम संहिताओं से मिलने वाले लाभों से अवगत कराना था, जिसमें अब फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों के समान लाभ (जैसे सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा कवर, पेड लीव) मिलेंगे, सभी मजदूरों को न्यूनतम वेतन और समय पर भुगतान, महिलाओं को सभी शिफ्टों में काम करने की अनुमति, और गिग व प्लेटफॉर्म वर्कर्स को कानूनी मान्यता शामिल है.
निर्मला कंवर ने इस बात पर जोर दिया कि ये नई संहिताएँ श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें एक सुरक्षित व पारदर्शी कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए एक बड़ा कदम हैं।







