जम्मू मंडल ने पार्सल एस.एल.आर में लाख सीलिंग के स्थान पर लीड वायर सीलिंग शुरू की: उचित सिंघल

जम्मू 13 दिसंबर 2025

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने पार्सल यातायात में सुरक्षा मानकों को बढ़ाने और अग्नि दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया । यह कदम वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल के मार्गदर्शन में उठाया गया हैं। दिनांक 13 दिसंबर 2025 से जम्मू मंडल ने पार्सल लगेज SLR में पारंपरिक लाख आधारित सीलिंग प्रक्रिया को बंद कर दिया हैं।

अगर इसकी विशेषताओं की बात करें, तो लीड वायर आधारित सीलिंग में आग लगने का खतरा नहीं होता हैं, तथा उपयोग में भी सरलता रहती हैं। नई सीलिंग के लिए स्टेशन की उत्कीर्ण छाप ( Engraved station impression/seal ) वाले प्लंजर का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा और प्रामाणिकता सुनिश्चित होती हैं।

इस नए बदलाव पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने बताया, ” कि यह पहल रेल परिसर और पार्सल में रखे सामान दोनों की व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage