जम्मू रेलवे : जम्मू मंडल ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत स्वच्छ स्टेशन अभियान चलाया

जम्मू मंडल रेलवे में चल रहे, विशेष अभियान 5.0 और स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत, सभी स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य पूरे मंडल में गहन सफाई सुनिश्चित करना और स्वच्छता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना था।

जम्मू, कटरा, पठानकोट कैंट, पठानकोट सिटी बड़गाम आदि महत्वपूर्ण स्टेशनों को “शून्य अपशिष्ट – कूड़ा-मुक्त” बनाने के लक्ष्य के अनुरूप, प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, परिभ्रमण क्षेत्रों, नालियों और शौचालयों में गहन स्वच्छता गतिविधियाँ चलाई गईं। कचरे के पृथक्करण को प्रोत्साहित करने के लिए, प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग कूड़ेदान रखे गए और रेलवे कर्मचारियों द्वारा उनके उपयुक्त उपयोग की सक्रिय निगरानी की गई।

यह अभियान जम्मू मंडल द्वारा स्वच्छ, हरित और यात्री-अनुकूल वातावरण बनाने के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है, जिससे विशेष अभियान 5.0 के तहत स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत के राष्ट्रव्यापी आंदोलन को बल मिलता है।

Related Articles

Back to top button
btnimage