सर्दियों को देखते हुए, जम्मू मंडल में ट्रेनों के समय पर संचालन हेतु ” स्क्रैच रेक” / अतिरिक्त रेक की व्यवस्था: उचित सिंघल

जम्मू .
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में होने वाली देरी को कम करने और यात्रियों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस संबंध में ” स्क्रैच रेक ” / अतिरिक्त रेक की व्यवस्था की गई है, जिसे भारी कोहरे या अन्य समस्यायों के कारण मूल ट्रेन के विलंबित होने की स्थिति में संचालन के लिए तैयार रखा जाता हैं।
इसी सुविधा के साथ ट्रेन संख्या 12414 ( जम्मूतवी-अजमेर ) तथा ट्रेन संख्या 22478/ 22477 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली – कटरा) इन ट्रेनों के देरी से चलने व देरी से आने के एवज में ” स्क्रैच रेक ” / अतिरिक्त रेक की व्यवस्था रखने का निर्णय लिया गया हैं।
यह निर्णय मंडल रेल प्रबंधक, विवेक कुमार के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के नेतृत्व में लिया गया हैं। ताकि सर्दियों के मोसम में कोहरे से लेट हुई, ट्रेनों को समय पर चलाया जा सके। जिससे की यात्री अपने गंतव्य पर सही समय पर पहुंच सके। इन ट्रेनों के लेट होने के एवज में ” स्क्रैच रेक “/ अतिरिक्त रेक एक समाधान हैं। जो ट्रेनें सात घंटे या उससे अधिक देरी व अनिश्चित काल के लिए लेट होती हैं। उस दौरान इन ” स्क्रैच रेको ” / अतिरिक्त रेको का उपयोग करके, लेट ट्रेनों की समयबद्धता को बनाया जा सकता हैं। साथ ही यात्रियों को घटों रेलवे स्टेशन पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा व ट्रेन सही समय पर प्रस्थान करेगी।
जम्मू मंडल में यात्रियों की सुविधाओं के लिए की गई, पहल पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने कहा, ” कि यह रेलवे द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ठंड में कोहरें के दौरान यात्रियों को आरामदायक और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित हो सके। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होती हैं। इन ” स्क्रैच रेको ” / अतिरिक्त रेको का संचालन यात्रियों के लिए सकारात्मक रहेगा व ट्रेनों के समय पर संचालन में भी सहायक सिद्ध होगा। इस तरह के अतिरिक्त उपायों से भविष्य में भी यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह सफल संचालन रेलवे के कुशल प्रबंधन और यात्रियों की जरूरतों को समक्षने का प्रमाण है।







