एपी स्पोर्ट्स क्रिकेट लीग : पिकाडली पैंथर और मरिनर्स क्लब के बीच हुआ फाइनल मुकाबला

अर्जुना क्रिकेट मैच एकेडमी के मैदान पर आयोजित एपी स्पोर्ट्स क्रिकेट लीग का आज का फाइनल मुकाबला पिकाडली पैंथर व मरिनर्स क्लब के बीच खेला गया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मरिनर्स क्लब की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर में 232 रन बनाए 10विकेट खोकर. प्रणव सिंह ने 60 और और आरूष 51, सारिक ने 21 और संदीप पासवान ने 18 रनों का योगदान दिया. पिकाडली पैंथर की तरफ से सुंदरम त्रिपाठी ने चार जैन अली ने 1 व आलोक साहनी ने 2 विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिकेडली पैंथर की पूरी टीम 9 विकेट खोकर निर्धारित 40 ओवर में 143 रन ही बना सकी. जिसमें सुंदरम त्रिपाठी ने 58 अलंकृत कृष्णा ने 21 और सौरव गुप्ता ने 22 रनों का योगदान दिया.
मरिनर्स की तरफ से संदीप पासवान ने पांच हर्ष ने दो विकेट लिया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच संदीप पासवान रहे इस टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज संदीप पासवान (मरिनर्स क्लब) बेस्ट बैट्समैन सुंदरम त्रिपाठी (पिकेडली पैंथर) बेस्ट बॉलर जैन अली (पिकेडली पैंथर)बेस्ट विकेटकीपर सौरभ गुप्ता (पिकेडली पैंथर) बेस्ट फील्डर साबिर अंसारी (बरकोस वारियर) इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आयुष्मान पांडे(लखनऊ थंडर), मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और अरहम खान(चंदन हॉस्पिटल) रहे.
प्रतियोगिता के आखिरी दिन के मुख्य अतिथि नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमीम खान जी रहे.








