अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल ने परिवहन निगम की परियोजनाओं का निरीक्षण किया

अपर मुख्य सचिव परिवहन ने परिवहन निगम के कार्यों और परियोजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की,दिए आवश्यक निर्देश

लखनऊ 24 अक्टूबर 2025

अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल ने आज परिवहन निगम के विभिन्न कार्यों और परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने निगम के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, कार्यशैली और आने वाली योजनाओं पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परिवहन निगम मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया एवं बसों की लोकेशन ओवर स्पीड इत्यादि की ट्रैकिंग कैसे की जाती है कि जानकारी ली।साथ ही उन्होंने एस ओ एस पैनिक बटन और कस्टमर केयर रूम का भी निरीक्षण किया और लोगों को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अपर मुख्य सचिव ने पीपीपी मॉडल पर बन रहे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टेशनों के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम के सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप किए जाएं। इसके साथ ही, उन्होंने परिवहन निगम की नीतियों और कार्यप्रणालियों में सुधार के लिए भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की और उनके समय पर पूर्ण होने की आवश्यकता पर जोर दिया। यात्रियों की सुविधा के लिए वाहनों की स्थिति, स्टेशन की साफ-सफाई और समय पर संचालन की समीक्षा की। परिवहन निगम द्वारा भविष्य में लागू की जाने वाली तकनीकी नवाचारों पर भी चर्चा की ,जिससे संचालन में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के परिवहन सेवाओं को आधुनिक और यात्रियों के लिए आरामदायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा,वित्त नियंत्रक अजय जौहरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
btnimage