कुर्सी रोड से टेढ़ी पुलिया तक सड़क सिक्स लेन बनाने की मांग तेज़, नीरज बोरा ने रक्षामंत्री को लिखा पत्र

कुर्सी रोड बेहटा से लेकर टेढ़ी पुलिया चौराहे तक सड़क को सिक्स लेन करने हेतु नीरज बोरा ने रक्षामंत्री को लिखा पत्र

लखनऊ.

लखनऊ। ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा ने शुक्रवार को विधायक नीरज बोरा से मुलाक़ात कर कुर्सी रोड बेहटा से टेढ़ी पुलिया चौराहे तक सड़क को सिक्स लेन किए जाने की मांग संबंधी पत्र सौंपा।

विधायक नीरज बोरा ने इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए रक्षामंत्री को पत्र लिखकर उक्त मार्ग के सिक्स लेन निर्माण की अनुशंसा की है। इससे पूर्व ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने मुख्यमंत्री, रक्षामंत्री तथा मण्डलायुक्त को भी इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग हेतु पत्र भेजा था।

महासमिति का कहना है कि कुर्सी रोड से टेढ़ी पुलिया तक का मार्ग अत्यधिक व्यस्त और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है। ऐसे में सड़क के सिक्स लेन होने से यातायात दबाव कम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage