मंडल रेल प्रबंधक ने जम्मू से पठानकोट कैंट के बीच सभी रेलवे पुलो का निरीक्षण किया

जम्मू.
जम्मू, 7 सितंबर 2025, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कुछ समय तक रेल परिचालन बाधित रहा और मंडल के रेलवे पुलों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, जम्मू मंडल के पठानकोट कैंट और कंदरोड़ी ब्लॉक क्षेत्र के बीच चक्की नदी पर बने रेलवे पुल संख्या 232 को नुकसान पहुँचा। वर्तमान में इस रेलवे पुल संख्या 232 पर मरम्मत कार्य अभी भी जारी है। इसी तरह रेलवे पुल संख्या 17 जो की कठुआ और माधोपुर पंजाब तथा रेलवे पुल संख्या 137 जो घगवाल और हीरानगर के बीच स्थित है। इन पर भी मरम्मत कार्य सुचारू रूप से जारी है।
जिसके तहत आज 7 सितंबर 2025 को जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इन सभी पुलो का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लेना था। क्योंकि हाल ही में चक्की नदी में अचानक आई बाढ़ और तेज़ बहाव के कारण पुलो को नुकसान पहुंचा था। जिससे रेल संचालन में काफ़ी दिक्कतें आईं। मरम्मत कार्य के दौरान इस पुलो पर वर्तमान में 250 से ज़्यादा लोग काम कर रहे हैं। और यह मरम्मत कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा।
इस निरीक्षण के दौरान, जम्मू के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि “यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाढ़ की घटनाओं के बाद, हमने तुरंत पुलों के बुनियादी ढाँचे का विस्तृत निरीक्षण शुरू किया और अब तक सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे किए जा रहे हैं और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।”