अयोध्या: बीकापुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा बाजार

अयोध्या संवाददाता: राहुल शर्मा
बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। प्रयागराज हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर तक निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया।
यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत की उत्तरी सीमा, रुकनपुर मोड़ से हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, उपाध्यक्ष भरत जी श्रीवास्तव सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
शहर भर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली और देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा नगर पंचायत के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवतांस तिवारी, प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद, बलवंत सिंह, श्रवण दुबे, सुभाष वर्मा, सभासद राजन पांडेय, मनोज शर्मा, राजकुमार वर्मा, पंकज सोनी, गुड्डू उपाध्याय, सुशील पांडे, गोमती तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
यात्रा का समापन नगर पंचायत कार्यालय में हुआ, जहां प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और देश की अखंडता व एकता के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई।
इस आयोजन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोतवाली पुलिस द्वारा भी सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।