GDA : प्रवर्तन जोन-03 में 34 बीघे पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-03 में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, ‘‘34 बीघे पर अवैध निर्माण ध्वस्त‘‘

ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स (आईएएस) के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज 13.06.2025 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में अनिल कुमार, नवीन कुमार, ओंकारनाथ,  लोकेश त्यागी, एस0 चौहान आदि, खसरा संख्या-277, 276, 279, 282, 283 व 286, गुलधर रेलवे स्टेशन के पास मैनापुर, गाजियाबाद पर लगभग 24 बीघे में विकसित की जा रही कालोनी की सड़क, भूखण्ड की बॉउण्ड्रीवाल को पुनः ध्वस्त किया गया व मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया, मेरठ रोड़ पर पूर्व में लगभग 10 बीघे में विकसित कालोनी के अन्तर्गत सड़क, भूखण्ड की बॉउण्ड्रीवाल इत्यादि को ध्वस्त किया गया।
ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं/निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। मौके पर उपस्थित लोगो से यह अपील की गयी कि अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों का क्रय, विक्रय न करें।
स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्तागण एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल, थाना-मधुबन बापूधाम पुलिस बल और प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
btnimage