बुन्देलखण्ड विकास निधि के अन्तर्गत चित्रकूट की 09 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 1292.45 लाख रूपये मंजूर

उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में 2023-24 में बुन्देलखण्ड विकास निधि के अन्तर्गत जनपद चित्रकूट की 09 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 1292.45 लाख रूपये मंजूर की गयी है। मंजूर की गयी  धनराशि मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट के निवर्तन पर रखी गयी है।

नियोजन विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये है। आदेशानुसार यह धनराशि केवल स्वीकृत परियोजनाओं पर ही मानक विशिष्टियां के अनुरूप व्यय की जायेगी तथा इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन के लिये नहीं किया जायेगा। इससे अलग व्यय वित्तीय अनियमितता होगी, जिसका सम्पूर्ण दायित्व मुख्य विकास अधिकारी का होगा। सम्बन्धित मुख्य विकास अधिकारी का दायित्व होगा कि स्वीकृत कार्य का अवशेष कार्य कड़ी निगरानी में समयबद्ध ढंग से पूर्ण करायें। यह सुनिश्चित किया जायेगा कि आवंटित धनराशि का दुरूपयोग न हो। परियोजना पर होने वाले व्यय को स्वीकृत धनराशि तक ही सीमित रखा जायेगा, कार्य की विशिष्टियां मानक गुणवत्ता की सम्पूर्ण जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी की होगी तथा वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि फण्डिंग की डुप्लीकेसी न हो तथा कार्य समय से पूरा हो।

Related Articles

Back to top button
btnimage