#LDA ने मटियारी रोड, चिनहट में अवैध निर्माण सील किया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने शुक्रवार को मटियारी चैराहे के आगे बांई तरफ, चिनहट में अवैध निर्माण को सील किया।
प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि राम नरेश व अन्य के द्वारा मटियारी चैराहे के आगे बांई तरफ, चिनहट में लगभग 6000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर बेसमेंट का निर्माण कार्य पूर्व में किया गया है। वर्तमान में स्थल पर भूतल के ऊपर शटरिंग का कार्य कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-345/2022 योजित किया गया था।
जोनल अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में विपक्षियों द्वारा निर्माण के सम्बंध में कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया तथा स्थल पर चोरी-छुपे निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस पर विहित न्यायालय द्वारा उक्त स्थल को सील किये जाने के आदेश पारित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता शीतल प्रसाद के नेतृत्व में अभियंता राजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल को सील कर दिया गया।








