कूड़े का ढेर देख महापौर हैरान, सैनिटरी इंस्पेक्टर की लग गयी क्लास…

गंदगी और कम्पेक्टर खराब होने की शिकायत पर सीतापुर रोड योजना  सेक्टर-ए स्थित पलटन छावनी में महापौर संयुक्ता भाटिया ने औचक निरीक्षण किया।

मौके पर पहुंची महापौर ने पाया कि कूड़े का ढेर पूरे सड़क पर फैला हुआ है और कूड़ा कम्पेक्टर में ना डालकर बाहर फेका जा रहा है।महापौर ने जोनल अधिकारी और सैनिटरी इंस्पेक्टर को फोन कर तत्काल कूड़े के ढेर को हटाने के लिए निर्देशित किया।महापौर ने जोनल अधिकारी को कम्पेक्टर को जल्द सही करने और कूड़े के ढेर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।

महापौर ने सैनिटरी इंस्पेक्टर को दी चेतावनी, दुबारा गंदगी मिलने पर की जाएगी कार्यवाही
महापौर ने सैनिटरी इंस्पेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा यहाँ गंदगी की शिकायत मिली तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर महापौर संग स्थानीय पार्षद रूपाली गुप्ता सहित स्थानीय जनता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage