मुख्यमंत्री ने GST राजस्व संग्रह की समीक्षा करने के निर्देश दिए

लखनऊ: 20 दिसम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जी0एस0टी0 राजस्व संग्रह की समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि व्यापारियों को जी0एस0टी0 के तहत रजिट्रेशन के लाभ की जानकारी देते हुए पंजीयन के सम्बन्ध में प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जी0एस0टी0 के तहत रजिस्ट्रेशन तथा रिटर्न फाइलिंग के सम्बन्ध में सरल भाषा में पठनीय सामग्री तैयार कर व्यापारियों को उपलब्ध कराई जाए। जी0एस0टी0 रिटर्न भरने के सम्बन्ध में व्यापारियों को प्रशिक्षित किया जाए।







