UP_Dy_CM ने U.P से केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये गये सांसदों को बधाई दी
उत्तर प्रदेश (31 मई, 2019)। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने नरेन्द्र मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने पर उन्हे हार्दिक बधाई दी।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके नेतृत्व मे देश और प्रदेश के विकास मेें उत्तरोत्तर वृद्धि होगी।
केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सांसदों राजनाथ सिंह, महेन्द्रनाथ पाण्डेय, सन्तोष कुमार गंगवार, स्मृति जुबिन ईरानी, जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव कुमार बाल्यान एवं हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा सदस्य) जो केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शामिल किये पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे और देश व प्रदेश में आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक उत्थान की दिशा में चहुँमुखी विकास होगा।