UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा PWD के सभी कार्यों में ई-गवर्नेन्स लागू होगी
उत्तर प्रदेश (14 फरवरी, 2019)। UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के तथागत सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेन्स के माध्यम से ई-स्टीमेट, ई-बजट, ई-मेन्टीनेन्स और सड़को की रोड डायरेक्ट्री हेतु डाटाबेस साफ्टवेयर तैयार कर लोक निर्माण विभाग के सभी प्रकार के कार्य पारदर्शिता के साथ लागू किये जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता लाने के लिए ई-गवर्नेन्स को प्राथमिकता देगा।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अलावा अन्य विभागों की सड़कों के भी डाटा तैयार किये जायेंगे, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर बनाये गये मार्गों की भी मरम्मत करायी जायेगी। सड़क सुरक्षा के उपायों पर बोलते हुए UP_Dy_CM ने कहा कि सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी देने वाले रोड़ साइनेज लगाये जा रहे हैं और सुरक्षित मार्गों का निर्माण करने हेतु अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। UP_Dy_CM ने बताया कि सड़क निर्माण की नवीनतक तकनीक के माध्यम से लगभग 1000 करोड़ से अधिक की लागत से टिकाऊ और पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित सड़के बनायी गयी।
UP_Dy_CM ने कहा कि विभिन्न जिलों में हो रहे लोकार्पण एवं शिलान्यास से जुड़े पत्थर यथाशीघ्र उचित स्थान पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थापित किये जाये। उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिये कि सड़क निर्माण के क्षेत्रों में जो विभिन्न प्रकार के पुरस्कार दिये जाते हैं। उच्च गुणवत्ता एवं नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हुए उन्हें प्राप्त करने के प्रयास भी हर स्तर पर किये जाने चाहिए।
बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव समीर वर्मा, विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग वी.के. सिंह, मुख्य अभियन्ता पी.के. कटियार सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।