परिवहन निगम में BS 6 मॉडल की 1350 नई डीजल बसें जल्द होंगी शामिल: दयाशंकर सिंह

लखनऊ 23 दिसंबर,2023
परिवहन निगम: 1350 नई डीजल बसे बी एस 6 मॉडल की बहुत जल्द परिवहन निगम के बस बेड़े में शामिल होंगी। परिवहन निगम ने निविदा के माध्यम से टाटा मोटर्स का चयन किया है। टाटा मोटर्स द्वारा क्रय की जा रही इन 1350 बी एस 06 मॉडल बसों की चेचिस क्रय करने में परिवहन निगम का कुल 274 करोड रुपए खर्च का अनुमान है।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि क्रय की जा रही यह बसें उच्च गुणवत्ता से लैस होगी। यह बसें आधुनिक तकनीक से बनी होने के कारण प्रदूषण उत्सर्जन ना के बराबर करती हैं। इन बसों के आने से एयर क्वालिटी में सुधार आएगा एवं लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव भी कम होगा।
परिवहन मंत्री ने बताया कि निविदा के माध्यम से क्रय की जा रहे हैं इन बसों का रेट पुराने रेट की तुलना में 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति बस कम है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार परिवहन निगम को लगभग 14 करोड रुपए की बचत भी होगी।