सीएम योगी ने महापौर सुषमा खर्कवाल को दी बधाई, स्वागत में मनोज यादव ने खिलाई मिठाई

मंत्री सुरेश खन्ना से महापौर सुषमा खर्कवाल ने शिष्टाचार भेंट की, महापौर सुषमा खर्कवाल के स्वागत में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली

दिल्ली के विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ को देशभर में तीसरा स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया। आज इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री एवं लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर नगर निगम लखनऊ एवं समस्त शहरवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रकट की।

यह सफलता देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और नगर निगम की टीम की मेहनत के साथ-साथ लखनऊवासियों की जागरूकता का प्रतिफल है। इस अवसर पर पार्षदगण, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट बनाए रखने की दिशा में हम सभी का योगदान ही हमारी असली ताकत है।

इस अभूतपूर्व उपलब्धि के पश्चात महापौर सुषमा खर्कवाल का शुक्रवार को लखनऊ आगमन हुआ। नगर निगम मुख्यालय पर भव्य स्वागत का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम के पार्षदगणों ने उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, सीटीएओ अशोक सिंह, विनय कुमार राय, जोन-2 की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी सहित नगर निगम के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण, मीडिया बंधु एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पश्चात शुक्रवार को मेरे लखनऊ आगमन पर मोहन रोड जोन-6 में जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों व नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन कर भव्य स्वागत किया गया। इस आत्मीय स्वागत में माननीय पार्षदगण भी उपस्थित रहे। सभी ने मिठाई खिलाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं जयघोष के साथ जो उत्साह दिखाया, वह मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक और भावुक क्षण रहा।

मैं लखनऊवासियों के इस अपार स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से आभारी हूं। यह सम्मान हम सबका है — एक स्वच्छ, सुंदर और गौरवशाली लखनऊ का।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री Yogi से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें लखनऊ नगर की ओर से हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद प्रकट किया। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में लखनऊ निरंतर साफ-सुथरे, स्मार्ट और समृद्ध शहर के रूप में विकसित हो रहा है। यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हम सभी के लिए एक प्रेरणा है कि हम अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में लगातार योगदान दें।

इस मौके पर पार्षदगण, नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage